गर्भावस्था के दौरान व्यायाम व टहलना – Exercise and Walking During Pregnancy

Exercise and Walking During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान व्यायाम व टहलना – Exercise and Walking During Pregnancy

गर्भावस्था में नियमित रूप से टहलना व हल्का फूल्का व्यायाम अवष्य करना चाहिए।
लाभः-

  1. माँ व बच्चे की सेहत अच्छी रहती है।
  2. स्टेमिना बढ़ता है।
  3. शरीर को प्रसव के लिये तैयार करता है सामान्य प्रसव में मदद करता है।
  4. मन को प्रसन्न रखता है।

निषेध:- निम्नलिखित परिस्थितियों मे व्यायाम नही करना चाहिए ।
5. गर्भावस्था में रक्तस्त्राव होना।
6. समय से पूर्व प्रसव पीड़ा होना या पहला बच्चा समय से पूर्व हुआ हो ।
7. ब्लड प्रेषर बढ़ा होना।
8. दिल की बिमारी होना।

टहलना (Walking):-
गर्भावस्था में यह सबसे अच्छा व्यायाम है। कम से कम 20-30 मिनिट तक रोज नियमित रूप से पैदल चलना चाहिये।
गहरी सांस लेना -यह आपको रिलेक्स करने के साथ साथ प्रसव पीड़ा सहन करने में भी मदद करता है।

Stretching Exercise – हाथ, पाॅव, गर्दन , कमर व पेट की (Simple Stretching Exercise) आपको रिलेक्स रखने के साथ-साथ ,खून के सही प्रवाह में भी मदद करती है।

सावधानी . गर्भवती महिला को इतना व्यायाम नही करना चाहिए कि उसे थकावट महसूस हो।

आराम व सोना (Rest & Sleep) – यदि गर्भावस्था सामान्य है व कोई जटिलता नही है तो वह घर के सामान्य सभी कार्य कर सकती है। साथ में उसे पर्याप्त आराम व नींद की भी आवष्यकता होती है अतः उसे 2 घण्टे दोपहर में व रात में 8 घण्टे आराम व नींद अवष्य लेनी चाहिए।