गर्भावस्था में खतरें के संकेत – danger signs in pregnancy
निम्नलिखित परिस्थितियों में चिकित्सक की सलाह अवष्य लेंः-
1. किसी भी महिने में रक्त आना।
2. पेट के निचले भाग व कमर में दर्द होना।
3. तेज चक्कर, सरदर्द व झटके आना।
4. पुरे शरीर पर सूजन आना व साथ में ब्लड प्रेषर बढ़ना।
5. पेषाब में दर्द , खून निकलना या गहरा पीला हल्दी जैसा पेषाब होना।
6. गर्भावस्था के साथ डायबिटिस या थायराईड की समस्या होना।
7. त्वचा, आंख या मुख पर पीलापन या असामान्य फीकापन ।
8. 18 वर्ष से कम या 35 साल से अधिक में पहली गर्भावस्था व प्रसव होना।
9. चार से अधिक बच्चे होना।
10. उचाई चार फीट दस इंच या 145 सेन्टीमीटर से कम होना।
11. गर्भ में एक से ज्यादा बच्चे होना।
12. पहला बच्चा आॅपरेषन से हुआ हो।
13. पेट का अत्यधिक बड़ा दिखाई देना।
14. पूर्व गर्भावस्था में बच्चा पेट में ही शान्त हो गया या प्रसव के दौरान खत्म हो गया हो।
15. प्रसव के दर्द के पहले पानी छुटना।
16. पीलिया होना।