गर्भावस्था में नियमित रूप से टहलना व हल्का फूल्का व्यायाम अवष्य करना चाहिए।
लाभः-
- माँ व बच्चे की सेहत अच्छी रहती है।
- स्टेमिना बढ़ता है।
- शरीर को प्रसव के लिये तैयार करता है सामान्य प्रसव में मदद करता है।
- मन को प्रसन्न रखता है।
निषेध:- निम्नलिखित परिस्थितियों मे व्यायाम नही करना चाहिए ।
5. गर्भावस्था में रक्तस्त्राव होना।
6. समय से पूर्व प्रसव पीड़ा होना या पहला बच्चा समय से पूर्व हुआ हो ।
7. ब्लड प्रेषर बढ़ा होना।
8. दिल की बिमारी होना।
टहलना (Walking):-
गर्भावस्था में यह सबसे अच्छा व्यायाम है। कम से कम 20-30 मिनिट तक रोज नियमित रूप से पैदल चलना चाहिये।
गहरी सांस लेना -यह आपको रिलेक्स करने के साथ साथ प्रसव पीड़ा सहन करने में भी मदद करता है।
Stretching Exercise – हाथ, पाॅव, गर्दन , कमर व पेट की (Simple Stretching Exercise) आपको रिलेक्स रखने के साथ-साथ ,खून के सही प्रवाह में भी मदद करती है।
सावधानी . गर्भवती महिला को इतना व्यायाम नही करना चाहिए कि उसे थकावट महसूस हो।
आराम व सोना (Rest & Sleep) – यदि गर्भावस्था सामान्य है व कोई जटिलता नही है तो वह घर के सामान्य सभी कार्य कर सकती है। साथ में उसे पर्याप्त आराम व नींद की भी आवष्यकता होती है अतः उसे 2 घण्टे दोपहर में व रात में 8 घण्टे आराम व नींद अवष्य लेनी चाहिए।